{"_id":"57338b774f1c1b3a43919e59","slug":"voilence-and-fire-tracter","type":"story","status":"publish","title_hn":" पीटा, लूटा और ट्रैक्टर में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटा, लूटा और ट्रैक्टर में लगा दी आग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
voilence, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीपरी बाजार के ग्राम पाड़री में हथियारबंद दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। एक मकान में घुसकर मारपीट कर दो लाख रुपये व जेवरात लूट लिए तथा ताबड़तोड़ फायरिंग की। जाते समय ट्रैक्टर को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने पर की पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
इस संबंध में बुधवार को पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने सीपरी बाजार पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। ग्राम पाड़री निवासी राजेश कुशवाहा पुत्र प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि पांच मई को रात करीब साढ़े दस बजे दतिया के एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने नौ लोगों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया।
घर में घुसते ही हमलावरों ने मारपीट करते हुए तमंचा व बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद हमलावरों ने अनाज की बिक्री से आए घर की अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। लूटपाट होती देख जब परिवार की महिलाओं ने विरोध किया तो हमलावरों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद हमलावरों ने दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर संख्या यूपी93एन- 6397 में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जाते समय धमकी दे गए कि यदि पुलिस से शिकायत की तो पूरे घर को जान से मार दिया जाएगा। हमलावरों के भागने के बाद परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर आ गए, जिनकी मदद से उन्होंने ट्रैक्टर की आग को बुझाया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पर जाकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, मगर पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर मौके पर जाकर पड़ताल करना भी मुनासिब नहीं समझा।
थाना पुलिस के रवैये से निराश होकर पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की फरियाद लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मनोज तिवारी ने थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की वजह की जांच कर मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।