{"_id":"56f832664f1c1bf158f15064","slug":"voilence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्री को पीटा, कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्री को पीटा, कपड़े फाड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
beaten, jhansi hindi news
- फोटो : demo
झांसी। कोतवाली थानांतर्गत नई बस्ती क्षेत्र में आधा दर्जन लोगों ने पिता-पुत्री की पिटाई की। बेटी के कपड़े भी फाड़ दिए। बाद में सभी दोनों को धमकाते हुए मौके से भाग गए। इस संबंध में नई बस्ती पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
नई बस्ती निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि उसके मकान में एक युवक परिवार के साथ किराये पर रहता था। 24 मार्च को युवक घर पर आया। उसने युवक को बिना वजह घर न आने के लिए कहा। यह सुनकर युवक गाली-गलौज देकर चला गया। यह शिकायत उसने युवक के परिवार के सदस्यों से की, जो उसे नागवार गुजरी। रात करीब साढ़े नौ बजे युवक अपने साथियों के साथ घर आ धमका।
घर में घुसकर उसने पिटाई करनी शुरू कर दी। पुत्री ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। बाहर ले जाकर भी पीटा। कपड़े भी फाड़ दिए। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। इस संबंध में पुलिस चौकी पर शिकायत की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
नई बस्ती चौकी इंचार्ज एएन पांडेय का कहना है कि महेंद्र कुमार ने आरोपी युवक से आठ हजार रुपये उधार लिए हुए हैं। 24 मार्च की रात को युवक उधारी मांगने के लिए गया था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद व हाथापाई हुई थी। युवती के कपड़े फाड़ने की बात सामने नहीं आई है।