फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vivtim accused police

पीड़िता ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

Thu, 22 Oct 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vivtim accused police
झांसी। छेड़छाड़ की शिकार हुई पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसकी तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट नहीं लिखी गई। आरोपी को बचाने की खातिर मामले को हल्की धाराओं में दर्ज किया गया है। थाना बड़ागांव निवासी पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 16 अक्तूबर को अपने पुत्र के साथ बाहर निकली थी। उसी दौरान गांव का रहने वाला सुरेंद्र ने उसका रास्ता रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। पुत्र ने बीच-बचाव की कोशिश की तब उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर गांव वाले भी वहां जमा हो गए। इस बीच धमकी देते हुए सुरेंद्र वहां से भाग खड़ा हुआ। पीड़िता के मुताबिक उसने बड़ागांव थाने में तहरीर दी लेकिन, मुकदमा उसके मुताबिक नहीं लिखा गया। आरोपी को बचाने के लिए बेहद हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed