फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vivah ghar out side fire from gun apeople arrest

विवाह घर के बाहर तमंचे से फायरिंग, एक गिरफ्तार

Sun, 21 Mar 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Vivah ghar out side fire from gun apeople arrest
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती स्थित एक विवाह घर के बाहर दो युवकों ने तमंचे से फायर कर दिए। इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विवाह घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम नई बस्ती स्थित एक विवाह घर में शादी कार्यक्रम चल रहा था। बरात के पहुंचते ही दो युवकों ने तमंचे से फायरिंग करनी शुरू कर दी। इससे विवाह घर के बाहर खड़े लोग भाग निकले। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला, नई बस्ती चौकी इंचार्ज रामसजीवन मौके पर पहुंचेे। लेकिन, तब तक दोनों भाग निकले थे। विवाह घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से युवकों की पहचान हुई है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने घटना में शामिल मुकरयाना मोहल्ला निवासी राशिद को पकड़ लिया। जबकि, उसका साथी नफीस उर्फ चर्राटा भाग निकला। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। बताया गया है कि पकड़े गए आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed