फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vishwakarma Yojana: Applications for mason craftsmanship open until the 17th.

विश्वकर्मा योजना : राजमिस्त्री कारीगरी में 17 तक कर सकते हैं आवेदन

Fri, 09 Oct 2026 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Yojana: Applications for mason craftsmanship open until the 17th.
झांसी। प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत राजमिस्त्री कारीगरी में आवेदन लक्ष्य के सापेक्ष कम प्राप्त हुए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्तूबर तक इस योजना के लिए अंतरजाल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने बताया कि यह योजना पात्र लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करती है।
विज्ञापन

योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को दस दिवसीय निशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही अधिकतम 15,000 रुपये तक की उपकरण किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को प्रतिदिन 500 रुपये का मानदेय मिलेगा। कुल 5,000 रुपये का यह मानदेय सीधे उनके बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजा जाएगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर जाकर योजना का चयन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कुछ आवश्यक अभिलेखों की जरूरत होगी, इनमें आवेदक का पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड और जाति प्रमाण-पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed