फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vishwakarma Jayanti celebrated with devotion and enthusiasm.

Jhansi News: श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई विश्वकर्मा की जयंती

Fri, 18 Sep 2026 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Jayanti celebrated with devotion and enthusiasm.
झांसी। भगवान विश्वकर्मा की जयंती बृहस्पतिवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान विश्वकर्मा की पूजा एवं आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन

विश्वकर्मा सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में भगवंतपुरा स्थित विश्वकर्मा धाम मंदिर में भगवान विश्वकर्मा का पूजन एवं सुंदरकांड का पाठ हुआ। सुनील शर्मा ने आरती की। वक्ताओं ने युवा पीढ़ी को समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अनिल पांचाल, मुन्नालाल विश्वकर्मा, धमेंद्र शर्मा, जानकी प्रसाद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निबंध और कला प्रतियोगिता का आयोजन
कचहरी चौराहे पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने प्रसाद वितरण किया। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिलाध्यक्ष महीपत झा, राजेंद्र शर्मा, नीरज शिवहरे, राघवेंद्र राय आदि मौजूद रहे। वहीं, वीर भूमि महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति की ओर से निबंध एवं कला प्रतियोगिता हुई। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। डाॅ. संगीता राय, राधा, हेमंत कुमारी, संजय कुमार, बबीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

औजारों और उपकरणों का किया पूजन
भारतीय मजदूर संघ झांसी विभाग ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर औजारों एवं उपकरणों का पूजन किया। राम लखन राजपूत को झांसी इकाई का जिला मंत्री मनोनीत किया गया। विभाग प्रमुख चंद्रकांत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पुरोहित, हेमंत कुमार विश्वकर्मा, अनिल तिवारी, रविंद्र कुमार रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed