फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vishnu rai arrest

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति विष्णु राय गिरफ्तार, जेल भेजे

Sun, 09 Oct 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vishnu rai arrest
झांसी। कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में शनिवार को नवाबाद थाना पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा राय के पति विष्णु राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार लेखराज की झांसी में पेशी के दौरान विष्णु राय की लोकेशन उसके इर्दगिर्द पाई गई थी। लेखराज को छुड़ाने की साजिश में संलिप्तता सामने आने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कुख्यात लेखराज सिंह यादव को 16 सितंबर को कन्नौज जेल से झांसी में पेशी पर लाया गया था। पेशी से वापस कन्नौज लौटते समय लेखराज को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की गई थी। इस मामले में पुलिस की ओर से नवाबाद थाने, मोंठ थाने, जालौन के एट थाने तथा कन्नौज में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने गरौठा के पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव को 26 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके अलावा 12 अन्य को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इस कड़ी में नया नाम विष्णु राय का जुड़ गया है। पुलिस के अनुसार विष्णु राय को शनिवार को दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे डीआरएम ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया गया। चिकित्सीय परीक्षण के बाद पुलिस ने विष्णु राय को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ट्रेन से उतारकर किया गिरफ्तार
झांसी। विष्णु राय के बेटे अमन राय ने बताया कि उसके पिता शुक्रवार को भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में भोपाल से सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर उन्हें पुलिस ने गाड़ी से उतार लिया। बेटे ने बताया कि रात भर पिता की लोकेशन नहीं मिली। इस पर सुबह उसने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें सामने आया कि पुलिस पिता को अपने साथ ले जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा में रहे नहीं, भाजपा के हो न सके
झांसी। साल 2011 में बसपा से जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं वंदना पाठक के खिलाफ साल 2013 में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसके बाद विष्णु राय की पत्नी मीरा राय समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं थीं। उस समय में मीरा राय के अलावा विष्णु के पिता कालीचरण राय भी जिला पंचायत के सदस्य थे। मीरा राय साल 2016 तक इस पद पर बनीं रहीं। इसके बाद साल 2017 के विधानसभा चुनाव में विष्णु राय ने मऊरानीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य का समर्थन किया था। माना जा रहा था कि वे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, लेकिन, भाजपा में उनकी एंट्री नहीं हो पाई थी। जबकि, सपा से उनका नाता पहले टूट चुका था।

किसी के इशारे पर फंसाया गया: विष्णु
झांसी। गिरफ्तारी के बाद विष्णु राय ने कहा कि वे निर्दोष हैं। उन्हें फर्जी ढंग से पुलिस ने किसी के इशारे पर फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि वे भोपाल से ट्रेन में सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। इसी दरम्यान झांसी स्टेशन पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पर उन्हें पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed