फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Visarjan Yatra stuck on railway track, gates closed five minutes late, three trains late

Jhansi News: रेलवे ट्रैक पर फंसी विसर्जन यात्रा, पांच मिनट की देरी से बंद हुए फाटक, तीन ट्रेनें लेट

Tue, 24 Oct 2023 11:09 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 24 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Visarjan Yatra stuck on railway track, gates closed five minutes late, three trains late
करारी-झांसी के बीच फाटक नंबर 370 और 371 पर विसर्जन यात्रा के चलते लगा जाम
विज्ञापन

ताज एक्सप्रेस और उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस को चिरुला और दतिया पर रोका गया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में मंगलवार को निकाली गईं देवी मूर्तियों की विसर्जन यात्रा ने रेल यातायात को प्रभावित किया। ग्वालियर हाईवे से पहूज बांध की ओर जा रहीं विसर्जन यात्रा रेलवे के फाटक नंबर 370 और 371 पर फंस गईं। फाटक पर लंबा जाम लग गया। जाम के चलते दोनों फाटक ट्रेन का सिग्नल होने के बाद भी पांच मिनट की देरी से बंद हुए। वहीं कंट्रोल रूम ने जानकारी मिलने के बाद ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया। इसके चलते करीब आधा घंटे तक ट्रैक प्रभावित रहा।

महानगर में मंगलवार को देवी मूर्तियों की विसर्जन यात्रा निकाली गईं। दोपहर करीब दो बजे एक साथ तीन विसर्जन यात्रा पहूंच बांध की ओर पहुंचीं। भीड़ अधिक होने से विसर्जन यात्रा गेट नंबर 370 और 371 पर खड़ी हो गईं। इधर, कंट्रोल रूम से गेटमैन को ट्रेनों के गुजरने का मेसेज मिला, तो गेटमैन ने जाम के चलते गेट बंद करने में होने वाली परेशानी की जानकारी दी। इसके बाद भी गेटमैन ने गेट बंद करने का प्रयास किया, लेकिन गेट बंद नहीं हो सके। गेट बंद न होने पर कंट्रोल रूम ने झांसी की ओर आ रही 12280 ताज एक्सप्रेस को करारी स्टेशन, 19666 उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस को चिरुला स्टेशन और 22686 यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को दतिया स्टेशन पर रोक दिया। काफी देर बाद विसर्जन यात्रा आगे बढ़ी और लाइन क्लियर की गई। इसके चलते ताज एक्सप्रेस 20 मिनट, उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से झांसी पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed