{"_id":"61478ab78ebc3edd1346f8a9","slug":"vis-election-votes-will-be-cast-on-1735-booths-jhansi-news-jhs204721741","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दफे 1759 बूथों में डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दफे 1759 बूथों में डाले जाएंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आगमी विधानसभा चुनावों के लिए झांसी में 1735 बूथों की संख्या तय हो गई है। इसको लेकर शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई। पिछली बार यहां 1694 बूथ ही बने थे लेकिन, अबकी बार प्रत्येक बूथ में मतदाताओं की संख्या घटने से बूथों की संख्या में बढ़ोतरी करनी पड़ी है।
विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसको देखते हुए मतदान केंद्र एवं बूथ संख्या तय कर दी गई। तैयारियों से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि चुनाव आयोग ने कोरोना के प्रभाव को देखते हुए पहले के मुकाबले प्रत्येक बूथ में मतदाताओं की संख्या घटाने के निर्देश दिए हैं। 15 जनवरी 2021 की मतदाता सूची के मुताबिक झांसी में कुल 14,80,231 मतदाता हैं। इनमें सर्वाधिक मतदाता मऊरानीपुर में 4,06,294 हैं जबकि बबीना में 3,26,097, झांसी सदर में 4,02,757 एवं गरौठा में 3,45,083 मतदाता हैं। इसको देखते हुए प्रत्येक बूथ में अब 1200 मतदाताओं के ही वोट डालने की व्यवस्था की जाएगी जबकि वर्ष 2015 के चुनाव में 1400 वोटरों के लिए इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक बूथ में दो सौ मतदाताओं की संख्या घटने से बूथोें की संख्या में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। सर्वाधिक 13-13 बूथ मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ाए गए हैं। इसी तरह दूसरी विधानसभाओं में भी बूथों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। वर्ष 2015 के चुनाव के दौरान पूरे जनपद में कुल 1694 बूथ थे, जिनको बढ़ाकर अब 1735 कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट अब आयोग को भेज दी गई है।