फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villagers in Digwar Gram Panchayat imposed a ban on consuming alcohol and marijuana.

Jhansi News: ग्राम पंचायत दिगवार में ग्रामीणों ने लगाया शराब, गांजा पीने पर प्रतिबंध

Wed, 29 Oct 2025 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Villagers in Digwar Gram Panchayat imposed a ban on consuming alcohol and marijuana.
शराब का सेवन कर अभद्रता, गालियां देने पर लगेगा 5100 रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। तहसील पाली के ग्राम पंचायत दिगवार में भी अब ग्रामीणों ने नशाबंदी का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर मंगलवार को बैठक में शराब और गांजा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।
ग्राम पंचायत दिगवार में हर समाज के लोगों की हनुमान मंदिर पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें एक ग्राम समिति बनाई गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो कोई भी व्यक्ति गांव में शराब बेचेगा उस पर ग्यारह हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और समाज से बहिष्कृत भी किया जाएगा। इसके साथ ही गांव का जो भी व्यक्ति शराब पीकर समाज में अभद्रता या गाली-गलौज करेगा उस पर 5100 का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में पंचायत ने यह भी साफ किया कि इस अभियान में किसी भी जातिवाद या पक्षपात को जगह नहीं दी जाएगी। बैठक में बनाए गए नियम सभी पर समान रूप से लागू होंगे और दिगवार को नशामुक्त गांव बनाने की दिशा में पंचायत के फैसले लागू किए गए। बैठक में तय किया है कि कोई भी व्यक्ति शराब, गांजे का सेवन नहीं करेगा और जुआ नहीं खेलेगा। यह भी तय हुआ कि गांव में कोई भी व्यक्ति अपने पालतू जानवरों से किसी का नुकसान नही कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों, शादी समारोह और तेरहवीं में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर 5100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और ऐसे लोगों को पांच साल के लिए समाज से बहिष्कृत किया जाएगा। वहीं यह भी निर्णय लिया कि माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोबरन सिंह, राजेंद्र सिंह, बंटी राजा, जगदीश यादव, गोरेलाल, बाबूलाल, गोलू राजा, भगवान सिंह, पुष्पेंद्र यादव, विजय सिंह, अनंतराम यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed