फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villagers complained to the SDM about the ration dealer.

Jhansi News: ग्रामीणों ने एसडीएम से की कोटेदार की शिकायत

Tue, 28 Jul 2026 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers complained to the SDM about the ration dealer.
टहरौली। सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया, जिसके जरिये ग्राम खजराहा की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप लगाया कि कोटेदार निर्धारित मात्रा से आधा राशन देता है। पूरा राशन मांगने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। विरोध करने पर मारपीट व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। आरोप है कि ईंट-पत्थरों से राशन की तौल कर खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले युवाओं ने कथित अनियमितताओं का वीडियो बनाकर शिकायत की थी। ग्रामीणों ने कोटेदार पर कुछ लोगों के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया। शिकायत करने वालों में कृष्णकांत, अभिषेक, रिंकू, अनिल यादव, ग्यादीन, नीरज, बलवान अहिरवार, बिहारीलाल, विमला अहिरवार, मानकुंवर आदि शामिल रहे। एसडीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed