{"_id":"6af6225998684d3d6d0b662f","slug":"farmers-and-traders-troubled-by-cash-crunch-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-108864-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नकदी की कमी से किसान और व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नकदी की कमी से किसान और व्यापारी परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। मंडी में धान की आवक के बीच नकदी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। बैंक से पर्याप्त धनराशि न मिलने के कारण व्यापारी और किसान दोनों परेशान हैं। बृहस्पतिवार को नाराज मंडी व्यापारियों ने धरना देकर अपना विरोध जताया। व्यापारियों का कहना है कि समय पर नकदी न मिलने से किसानों को उपज का भुगतान करने में समस्या आ रही है। इससे उन्हें किसानों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
मंडी व्यापारी मंडल के अध्यक्ष परमाल सिंह गुर्जर ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि अगले दो दिनों में समस्या हल नहीं हुई तो सभी व्यापारी धान की खरीद बंद कर देंगे। किसान अपनी उपज बेचने के बाद तत्काल भुगतान चाहते हैं, पर बैंक से रुपए न मिलने के कारण व्यापारी उनकी मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इससे व्यापारियों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।
व्यापारी विनय यादव ने बैंक कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि सुबह 10:15 बजे नकदी की मांग भी कई बार स्वीकार नहीं होती और कभी-कभी शाम पांच बजे तक रुपए मिलते हैं। इससे भुगतान प्रक्रिया प्रभावित होती है। व्यापारी उत्कर्ष व्यास ने कहा कि किसान चेक लेने से इन्कार कर नकद भुगतान पर जोर दे रहे हैं। बैंक मैनेजर प्रियांशु आर्य ने बताया कि जिला कार्यालय से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं हो पा रही है, पर जल्द समाधान होगा।