{"_id":"6af622421157c8de5a0143cc","slug":"give-up-stealing-butter-kanhaiya-let-me-reason-with-you-jhansi-news-c-420-1-tod1002-15102-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चोरी माखन की छोड़ कन्हैया में समझाऊं तोय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चोरी माखन की छोड़ कन्हैया में समझाऊं तोय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ी फतेहपुर। कार्तिक मास में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना और भक्ति का विशेष महत्व है। इसी परंपरा के तहत क्षेत्र में महिलाएं कठिन कार्तिक व्रत धारण कर प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। कार्तिक मास के मध्य में पांच दिनों तक सखियों द्वारा तालाबों और पोखरों पर जाकर भगवान श्रीकृष्ण को खोजने की परंपरा निभाई जाती है। इसी क्रम में सखी छेड़न का अनूठा आयोजन होता है, जिसमें श्रीराधारानी और श्रीकृष्ण पक्ष के बीच दोहा, सोरठा, छंद और सवैया के माध्यम से रोचक सवाल-जवाब होते हैं।
इसी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के अंतर्गत नगर के मोहल्ला फतेहपुर में दिवंगत आत्माराम गुप्ता की स्मृति में उनके पुत्र कृष्ण मुरारी गुप्ता द्वारा सरयू सागर लठवारा से भगवान श्रीकृष्ण को खोजकर लौटीं सखियों को फलों का फरार वितरित कर सखी छेड़न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह करीब 11 बजे शुरू होकर शाम 3 बजे तक चला। इस दौरान श्रीराधारानी और श्रीकृष्ण पक्ष के बीच पारंपरिक गीतों के माध्यम से एक-दूसरे पर सवालों के तीर छोड़े गए और काव्यात्मक अंदाज में उनके जवाब दिए गए।
कार्यक्रम में नजरगंज निवासी सखी ललिता बेलदार एवं अन्य सखियों ने सिर पर दधि की मटकी रखकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। सखियों के भक्ति गीतों और मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। श्रीराधे-राधे के जयघोष से पांडाल गूंज उठा। सखियों की ओर से ‘चोरी माखन की छोड़ कन्हैया में समझाऊं तोय’ तथा ‘दधि माखन के चोर पकड़े गए नंदकिशोर’ जैसे सवैयों की प्रस्तुति ने आयोजन में विशेष आकर्षण पैदा किया। दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी और रोचक काव्यात्मक नोकझोंक के बाद राधा पक्ष ने बाजी मार ली।
विज्ञापन
श्रीराधिका पक्ष से रजनी भास्कर बेरबई के साथ लीला समेले, अर्चना पाठक, रश्मि गुप्ता, पुष्पा साहू एवं विशाखा ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। वहीं श्रीकृष्ण पक्ष की ओर से पं. शिवशंकर चतुर्वेदी, बृजकिशोर समाधिया, सुशील शर्मा रजवारा एवं रामगुलाम यादव मऊरानीपुर ने दोहा, सोरठा और सवैयों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समां बांधा।