फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villagers claiming ownership of trees after giving land in Bida, cut hundreds of trees

Jhansi News: बीडा में जमीन देने के बाद पेड़ों पर मालिकाना हक जता रहे ग्रामीण, सैकड़ों पेड़ काटे

Wed, 17 Apr 2024 04:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 17 Apr 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers claiming ownership of trees after giving land in Bida, cut hundreds of trees
- बीडा के अधिकारियों ने पेड़ों पर नंबर डालने के लिए वन विभाग को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में शामिल किए गए 33 गांवों की जमीन के अधिग्रहण का काम चल रहा है। इन गांवों के लोगों ने बीडा में जमीन देने के बाद अब पेड़ों पर अपना हक जताना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने सैकड़ों पेड़ काट दिए हैं। इसके चलते बीडा के अधिकारियों ने वन विभाग को पेड़ों पर नंबर अंकित करने के लिए पत्र लिखा है।

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के दायरे में पचास हजार से अधिक पेड़ हैं। बीडा में जमीन देने के बाद ग्रामीण पेड़ों पर अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। इसके चलते कई ग्रामीणों ने अवैध तरीके से सैकड़ों पेड़ों को काट दिया है। पेड़ों के कटान की जानकारी मिलते ही बीडा के अधिकारी हरकत में आए। अफसरों ने पेड़ों के कटान को रोकने लिए सभी पेड़ों पर नंबर अंकित की योजना बनाई है। इसके लिए वन विभाग को पत्र लिखा है। प्रभागीय वन अधिकारी जेबी शेंडे ने बताया कि पेड़ों पर नंबर अंकित करने को लेकर बीडा के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed