फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villagers carried out the funeral procession by crossing the submerged river, video goes viral

Jhansi News: ग्रामीणों ने डूबे रिपटा को पार कर निकाली शव यात्रा, वीडियो वायरल

Fri, 13 Sep 2024 03:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers carried out the funeral procession by crossing the submerged river, video goes viral
भंडरा। क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते नदियां, तालाब उफान पर हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना पड़ रहा है। विकासखंड मऊरानीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकरवारा से निकली नदी का रिपटा नीचा होने के कारण थोड़े से पानी में डूब जाता है। जिससे ग्रामीणों को बारिश के मौसम में निकलने में भारी परेशानी हो रही है। रिपटा डूबने से बीते रोज एक शव के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी की धार में रिपटा से निकलना पड़ा। ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर दाह संस्कार किया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ग्राम ढकरवारा में ऊंचे वाले भाग पर ग्राम मथुपुरा स्थित कुड़ार बांध से निकली नदी पर वर्षों पुराना रिपटा बना हुआ है। काफी नीचा होने के कारण थोड़ी सी वर्षा होने से डूब जाता है। ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय भी नदी के उस पार स्थित है। जहां पर सैकड़ों की संख्या में बालक-बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। जब भी थोड़ी सी बारिश होती है। नदी में पानी आने की वजह से रिपटा डूब जाता है। बारिश में तो यह समस्या लगभग प्रतिदिन की है। मथुपुरा बांध से जब पानी अधिक होने की स्थिति में बांध के फाटक खोले जाते हैं। तो रिपटा पर पानी बना रहता है। दोनों तरफ का आगमन बंद हो जाता है। ऐसी स्थिति में ग्रामवासियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। कभी-कभार तो दूसरी तरफ रात गुजारनी पड़ती है। ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा ने भविष्य की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन से मांग है कि गांव पंचायत की मूलभूत जरूरत अभिलंब पूरी कराई जाए एवं जनहानि से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed