फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villagers are troubled by unannounced power cuts

Jhansi News: बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीण परेशान

Sun, 31 Aug 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled by unannounced power cuts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की हो रही बेतहाशा कटौती से लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। शाम होते ही क्षेत्र में अंधेरा हो जाता है। बिजली कटौती से लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित बने हुए हैं।

बिजली विभाग के कुटोरा फीडर से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। पिछले कई दिनों से संबंधित गांवों के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम छिरोरा निवासी भोलानाथ तिवारी, बृजकिशोर तिवारी, राकेश कुमार, देवेंद्र आर्य, मूलचंद्र, दिनेश साहू, शत्रुघ्न पांचाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि बिजली रात 11 बजे से गायब हो जाती है और सुबह 8 बजे तक आती है। कुछ देर तक आपूर्ति बनी रहने के बाद पुन: बिजली गुल हो जाती है। एक बार बिजली जाने के बाद उसके आने का कोई ठिकाना नहीं रहता है। यह स्थिति तब है जब शासन-प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युतापूर्ति के बड़े-बड़े दावे और वादे किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या के संबंध में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि, उमस भरी गर्मी के बीच बगैर बिजली के रहने लोगों को लिए दूभर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed