{"_id":"6aa1c4bbbd211e0dc9095c70","slug":"drm-furious-over-filth-in-passenger-shed-stirs-up-a-commotion-jhansi-news-c-11-jhs1019-873489-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: यात्री शेड में गंदगी देख डीआरएम भड़के, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: यात्री शेड में गंदगी देख डीआरएम भड़के, मचा हड़कंप
विज्ञापन
झांसी। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने बुधवार को झांसी रेलवे स्टेशन के सामने बुकिंग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बड़े पैमाने पर गंदगी देखकर गहरी नाराजगी जताई। रेलवे के गैर किराया राजस्व (एनएफआर) द्वारा आवंटित एक स्टॉल पर मानक के विपरीत सामान बिकते पाए गए।
डीआरएम ने मौके पर वाणिज्य अफसरों को बुलाकर जांच और कार्रवाई के आदेश दिए। वाणिज्य विभाग के अफसरों ने अनधिकृत रूप से बेचे जा रहे सामान जब्त कर एलपीओ भेज दिए। फूडवैन में यात्रियों को बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों के पनीर के नमूने भी लिए गए। सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने बताया कि अफसरों को लगातार एनएफआर स्टॉलों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस अचानक हुई कार्रवाई से स्टॉलकर्मियों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। संवाद