{"_id":"6aa1c4ebb758807a1906f339","slug":"woman-beaten-half-dead-in-the-middle-of-the-market-jhansi-news-c-11-jhs1019-873196-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बाजार के बीचों-बीच महिला को पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बाजार के बीचों-बीच महिला को पीटकर किया अधमरा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली के पुरानी पसरट बाजार निवासी रमाकांती ने सास, देवर समेत अन्य परिजन पर बीच सड़क बुरी तरह पिटाई करके घायल करने के आरोप में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रमाकांती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 सितंबर को रात करीब आठ बजे उसकी सास तारा, उमा, देवर शिवराम, राजू और पति पुष्पेंद्र ने मिलकर बाजार में उसके सरेआम पीटा। आरोपी शिवराम ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे उसकी चूड़ियां टूट गईं। आरोपियों ने सड़क पर गिराकर घसीटा। बाजार में मौजूद लोगों ने भी यह पूरी घटना देखी। विवाहिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल अंजन कुमार सिंह के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है।