फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire breaks out in two-storey house due to short circuit; couple and son suffer burns.

Jhansi News: शॉर्ट सर्किट से दो मंजिला मकान में लगी आग, दंपती समेत बेटा झुलसा

Thu, 10 Sep 2026 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in two-storey house due to short circuit; couple and son suffer burns.
आग की घटना... रमेश साहू, घायल - फोटो : Archive
झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय मोहल्ले में दो मंजिला मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से पोर्च में खड़ी दो स्कूटी जलकर नष्ट हो गईं। कुछ देर में आग घर के अंदर तक जा पहुंची।
विज्ञापन

अंदर दिव्यांग पति रमेश साहू (57) के साथ पत्नी बबीता साहू (50) मौजूद थीं। उनका पुत्र राजा (21) उनको बाहर निकालने के लिए घर के अंदर घुसा। बाहर निकलते समय तीनों मामूली तौर पर झुलस गए। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी हालत सामान्य है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


सराय मोहल्ला निवासी रमेश साहू मुंबई में टेलर हैं। करीब 10 दिन पहले ही घर लौटकर आए। परिवार में पत्नी बबीता समेत तीन बेटे हैं। परिजनों के अनुसार रमेश दिव्यांग हैं, जबकि कुछ दिनों पहले गिर जाने से बबीता का भी पांव टूट गया। उनको चलने-फिरने में दिक्कत होती है। परिजनों ने बताया बबीता नाश्ता बना रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा राजा किसी काम से बाहर गया था, तभी मकान के पोर्च में शार्ट सर्किट से आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शी कक्कू, लतीफ आदि ने बताया कि आग ने पहले वहां खड़ी दोनों स्कूटी को अपनी चपेट में लिया। कुछ देर में आग ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। इस वजह से कमरे के अंदर फंसे रमेश और बबीता बाहर नहीं निकल पा रहे थे। उसी दौरान राजा भी पहुंच गया। मां-बाप को अंदर फंसा देख वह घर के अंदर घुस गया। बाहर आते समय तीनों झुलस गए।

सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं। आग बढ़ती देख पड़ोसी जमा हो गए। कक्कू, लतीफ, अनिल साहू, प्रिंस समेत आसपास के लोगों ने आग बुझाने में मदद की। सीएफओ राजकिशोर राय का कहना है कि आग की चपेट में आने से पोर्च में खड़ी दोनों स्कूटी पूरी तरह जल गईं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

आग की घटना... रमेश साहू, घायल

आग की घटना... रमेश साहू, घायल- फोटो : Archive

आग की घटना... रमेश साहू, घायल

आग की घटना... रमेश साहू, घायल- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed