फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villager who went to the field found unconscious outside a liquor shop.

Jhansi News: खेत पर गया ग्रामीण शराब की दुकान के बाहर मिला बेसुध

Sun, 29 Mar 2026 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Villager who went to the field found unconscious outside a liquor shop.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम कुम्हैडी कोतवाली महरौनी में रहने वाला ग्रामीण घर से खेत पर गया था। वह गांव में ही शराब की दुकान के बाहर शुक्रवार को बेसुध पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने फसल एकत्रित करते समय सांप के डसने से मौत होने की आशंका जताई है।
मृतक के मौसेरे भाई शिवम कुशवाहा ने बताया कि उसका भाई रमेश (45) शुक्रवार को अपने खेत पर मूंग की फसल की रखवाली करने और गेहूं की कटी फसल को एकत्रित करने के लिए गया था। घर वालों से वह दोपहर को खेत पर ही खाना लेकर आने की बात कह गया था। दोपहर को पुत्र बृजेश अपने पिता को खाना देने के लिए घर से जा रहा था। गांव में ही शराब की दुकान के पास पहुंचा तो उसने पिता को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। उसके मुंह से सफेद झाग रहा था। आनन फानन परिजन रमेश को लेकर सीएचसी महरौनी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मौसेरे भाई ने फसल एकत्रित करते समय सांप के डसने, हालत बिगड़ने पर घर आते समय रास्ते में बेसुध होकर गिरने और मौत हो जाने की आशंका जताई है। मृतक डेढ़ एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था। उसके तीन भाई-एक बहन में बड़ा था और उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह डेढ एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed