फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   village and water problem spend 11 carore money

सौगात: 78 करोड़ से होगा जिले की सड़कों का विकास, पानी के बंदोबस्त पर 11 करोड़ खर्च

Wed, 10 Mar 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
village and water problem spend 11 carore money
झांसी। मंगलवार को झांसी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन अरब अठासी करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम ने जीआईसी ग्राउंड में आयोजित जनसभा के दौरान बटन दबाकर 21 परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जबकि 24 जनता को अर्पित कीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का प्रमुख सड़कों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अंदरूनी मार्गों तक पर फोकस रहा। उन्होंने 78 करोड़ रुपये की लागत की सड़क निर्माण, सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण से जुड़ी योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं, पानी के बंदोबस्त पर प्रदेश सरकार 11 करोड़ रुपये खर्च करेगी। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बंदोबस्त पर सीएम का फोकस रहा। मनरेगा के तहत 405 तालाबों गहरा किया गया तथा उनके जीर्णोद्धार का काम भी हुआ।
विज्ञापन

इस पर सरकार ने 8.39 करोड़ रुपये खर्च किए। 2.45 करोड़ रुपये की लागत से 15 चेकडैम व तालाबों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने 54.13 लाख रुपये की लागत से लक्ष्मीताल प्रदूषण नियंत्रण एवं संरक्षण योजना तैयार की है। इससे ताल के पानी को प्रदूषित होने से बचाया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अन्य विकास कार्यों की नींव रखी, जबकि विकास की कई परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
......................................................
- बबीना में आईटीआई भवन
- पीएसी में 200 की क्षमता की बैरक
- बिजौली में राजकीय डिग्री कॉलेज
- इलेक्ट्रिक बसों का मेंटनेंस डिपो
- 97 गांवों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
- मऊरानीपुर में अग्निशमन के आवासीय व अनावासीय भवन
- अधिवक्ता चैंबर
- बेतवा विहार में टू बीएचके के 88 फ्लैट
- बेतवा विहार में टू बीएचके के 64 फ्लैट
- राजघाट कॉलोनी के सामने से गढ़ियागांव तक सड़क
- पाली पहाड़ी तक संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण
- स्मार्ट सिटी के 9 विकास कार्य
- 15 चैकडेम व तालाब
- रक्सा - अंबाबाय मार्ग
- अंबाबाय से गोबरा मार्ग
- लकारा से मथुरापुरा मार्ग
- एनएच 26 से बदनपुर मार्ग
- एनएच 76 से तिलैथा मार्ग
- गंगावली से धरमपुरा मार्ग
- ककरबई से मछलीकांच मार्ग
- बरुआपुरा-मुरारी मार्ग के मध्य पहूज नदी पर सेतु
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
....................................................
- विधि विज्ञान प्रयोगशाला
- वृहद गो संरक्षण केंद्र
- अग्निशमन के आवासीय भवन
- मेडिकल कॉलेज में कौशल विकास केंद्र
- बीआईईटी में सेंट्रल लाइब्रेरी एवं प्लेसमेंट सेल
- भोजला मंडी में कार्यालय
- महिला पालिटेक्निक का हॉस्टल
- मानपुर हाईवे से मानपुर गांव तक सड़क
- तिलक नगर से बादली विद्यालय तक सड़क
- पंचवटी कॉलोनी से सहारा कॉलोनी तक सड़क
- पंचवटी कॉलोनी से सहारा कॉलोनी की ओर संपर्क मार्ग
- ग्राम ढकरवारा में सीसी संपर्क मार्ग
- जिला अस्पताल में आईसीयू के ऊपर वार्ड
- तहसील परिसर में वीवी पैट मशीनों का वेयर हाउस
- अरबन हाट
- लक्ष्मीताल प्रदूषण नियंत्रण व संरक्षण योजना का शुभारंभ
- मनरेगा से 405 तालाबों का गहरीकरण व जीर्णोद्धार
- कान्हा पशु आश्रय अधिष्ठापन
- स्मार्ट सिटी के तहत चार विकास कार्य
- 430 सामुदायिक शौचालय
- 73 पंचायत भवन
- 556 परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प
- चिरगांव - भांडेर से बिठरी मार्ग
ओवरब्रिज व शेल्टर होम का नहीं हुआ लोकार्पण
झांसी। प्रशासन द्वारा जारी की गई लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं की सूची में सोमवार को राजकीय पालिटेक्निक के पास तथा पिछोर में शेल्टर होम को भी शामिल किया गया था। जबकि, इनका पहले ही लोकार्पण नगर विकास मंत्री द्वारा किया जा चुका था। इसके अलावा सीपरी बाजार ओवरब्रिज को भी लोकार्पण की सूची में शामिल किया गया था, जबकि ये बनकर तैयार नहीं है। ऐसे में एन वक्त पर इसे भी सूची से हटा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed