{"_id":"5fa6e9f38ebc3e5fac5aba6d","slug":"vijilence-see-in-rto-office-corruption-jhansi-news-jhs1805976182","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ दफ्तरों में हो रहे भ्रष्टाचार पर विजिलेंस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ दफ्तरों में हो रहे भ्रष्टाचार पर विजिलेंस की नजर
विज्ञापन
आरटीओ
- फोटो : ?????
झांसी। प्रदेश के कई जिलों के परिवहन विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस सतर्क है। झांसी पर भी नजर है। शासकीय नंबरों को निजी वाहनों को दिए जाने और दलालों के राज को लेकर मिल रही शिकायतों की जांच के लिए विजिलेंस कभी भी झांसी आ सकती है। इसे लेकर जिले के अफसरों ने भी फाइलों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।
प्रदेश के कई आरटीओ कार्यालय में चल रहे खेल को लेकर विजिलेंस लगातार जांच कर रही है। हाल ही में कानपुर के आरटीओ कार्यालय में विजिलेंस ने जांच की थी। कई अहम सुराग मिले थे। अब विजिलेंस ने बुंदेलखंड के जिलों के परिवहन विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर अपनी नजर गढ़ानी शुरू कर दी है। हर जिले के परिवहन विभाग में चल रहे खेल को लेकर जानकारियां जुटाई जा रही हैं। विजिलेंस की नजर में झांसी में हुए भ्रष्टाचार का भी मामला आया है।
पिछले दिनों शासन ने शासकीय नंबर निजी वाहनों को जारी करने पर दो एआरटीओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की थी। इसे लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी शासन को पत्र लिखा था। वहीं आरटीओ कार्यालय में दलालों के राज को लेकर कई बार शिकायतें शासन से हो चुकी हैं। इसके अलावा जिले में होने वाले खनन को लेकर परिवहन विभाग के अफसरों पर सवाल उठा चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस जांच को लेकर परिवहन विभाग के अफसर भी खासे सतर्क हैं। ऐसे में विभाग में फाइलों को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
वाहनों से वसूली का भी जुटाया जा रहा इनपुट
प्रदेश के 18 जिलों में वाहनों से वसूली के मामले उजागर हुए हैं। एसआईटी जांच के घेरे में झांसी के अफसर भी आ सकते हैं। एसआईटी ने प्रदेश के सभी जिलों से ओवरलोड वाहनों से वसूली करने का इनपुट जुटाना शुरू कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि जिले में भी ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के नाम पर गड़बड़ी होती है। इसे लेकर एसआईटी कभी भी जांच के लिए आ सकती है।