फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vigilance is the only way to protect yourself from cybercrime

Jhansi News: सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का उपाय

Sun, 04 May 2025 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vigilance is the only way to protect yourself from cybercrime

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। शनिवार को बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने झांसी ब्रांच ऑफ आईसीएआई के सहयोग से सेमिनार का आयोजन किया। आयकर व जीएसटी, साइबर अपराध से सुरक्षा एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। अध्यक्ष धीरज खुल्लर ने अतिथियों का स्वागत किया।


सेमिनार में सीए शिवा लिखधारी ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में ऐसी जानकारियां व्यावसायिक जगत के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। साइबर क्राइम सेल इंचार्ज सीडी यादव ने बताया कि किस प्रकार से छोटे-छोटे सतर्क उपाय हमें डिजिटल धोखाधड़ी से बचा सकते हैं। अजीत शर्मा ने विस्तार से साइबर अपराधों पर चर्चा की। इंडियन बैंक के डिप्टी जोनल मैनेजर संजीव कुमार ने बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार बैंकिंग सेवाएं अब उद्योगों के लिए और अधिक सरल एवं सुरक्षित हो रही हैं। इस मौके पर सीए योगेश कुमार गोयल, सीओ जेपी अग्रवाल, अंचित अग्रवाल, सीए रत्नेश बघेल, विवेक जैन, राजीव खंडेलवाल, नरेश राजू गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अमित सिंह, राजू पुरवार, राजीव मेहता, राजीव खंडेलवाल, विवेक जैन, विजय गुप्ता, सौरभ गेड़ा, रत्नेश बघेल आदि मौजूद रहे। संचालन सीए गौरव गुप्ता व आभार महासचिव पवन सरावगी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed