{"_id":"66a2f118aced187ec609bf06","slug":"vigilance-caught-electricity-theft-in-warehouse-transformer-also-found-jhansi-news-c-11-jhs1002-358727-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विजिलेंस ने वेयरहाउस में पकड़ी बिजली चोरी, ट्रांसफार्मर भी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विजिलेंस ने वेयरहाउस में पकड़ी बिजली चोरी, ट्रांसफार्मर भी मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। टहरौली में बड़े स्तर पर बिजली चोरी होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम ने गांव नौटा स्थित वेयरहाउस में छापा मारा। यहां बिजली चोरी होती मिली। अवैध तरीके से रखा ट्रांसफार्मर भी बरामद किया।
विजिलेंस टीम को सूचना मिली थी कि 33केवी उपकेंद्र टहरौली से गांव नौटा के समीप बने वेयरहाउस में काफी समय से बिजली चोरी की जा रही है। खास यह कि 11 हजार वोल्टेज की लाइन के नीचे 25केवी का अवैध ट्रांसफार्मर चलाया जा रहा है। विजिलेंस विभाग की टीम ने छापा मारा तो मौके पर अवैध रूप से रखा ट्रांसफार्मर मिला। टीम ने बिजली चोरी के सबूत इकट्ठा किए और ट्रांसफार्मर व केबल उपकेंद्र टहरौली में जमा कराया। अधीक्षण अभियंता के अग्रहरि ने बताया कि नौटा में बड़े स्तर पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। एक ट्रांसफार्मर भी रखा मिला है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।