फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vidhyak ne dilwaye cylinder oxygen

विधायक ने रेलवे अस्पताल को दिलवाए सौ ऑक्सीजन सिलेंडर

Sun, 25 Apr 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
vidhyak ne dilwaye cylinder oxygen
झांसी। सदर विधायक रवि शर्मा ने कोविड के एल-2 रेलवे चिकित्सालय के लिए ऑक्सीजन के 100 सिलिंडर की व्यवस्था करवाई है। विधायक ने हमीरपुर की इस्पात कंपनी से बात कर सिलिंडरों की खेप झांसी मंगवाई। इससे गंभीर मरीजों के इलाज में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में ऑक्सीजन का जबरदस्त टोटा चल रहा है। हाल ये है कि एक-एक ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए मारामारी मची हुई है। ऐसे में रेलवे अस्पताल के अधिकारियों ने सदर विधायक रवि शर्मा से बात करके ऑक्सीजन की कमी की जानकारी दी थी। साथ ही ऑक्सीजन की व्यवस्था कराने की मांग की थी। विधायक ने हमीरपुर के पास भरुआ सुमेरपुर स्थित इस्पात कंपनी के मालिक से बात कर रेलवे चिकित्सालय को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए कहा। शनिवार को कंपनी की तरफ से रेलवे अस्पताल को 100 सिलिंडर उपलब्ध करा दिए गए। इससे अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन

झांसी में बढ़ाई जाएं एंबुलेंस: पूर्व मंत्री
झांसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात करके झांसी में शव ले जाने वाली एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले में दो ही एंबुलेंस होने की वजह से काफी दिक्कत हो रही है। कोरोना संक्रमण के चलते लगातार मौतें हो रही हैं। ऐसे में अंतिम संस्कार करने के लिए लोगों को एंबुलेंस का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसलिए एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed