फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   videography of drain clean to be done

नाला सफाई की होगी वीडियोग्राफी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
videography of drain clean to be done
महानगर के नालों की सफाई को लेकर नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। निगम ने महानगर के 55 नालों की सफाई को लेकर पंजीकृत ठेकेदारों से आवेदन मांगे हैं। इस बार नालों की सफाई की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। महानगर में हर साल बरसात से पहले नालों की सफाई कराई जाती है। इसे लेकर नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में महानगर के 55 नालों की सफाई का काम होगा। इसके लिए करीब सवा करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नालों की सफाई कराने वाले ठेकेदार को सफाई से पहले और सफाई के बाद नाले की फोटो देनी होगी। साथ ही पूरे काम की वीडियोग्राफी की जाएगी। नाले से निकाली गई सिल्ट का 36 घंटे में निपटान न करने पर ठेकेदार से जुर्माना वसूल किया जाएगा। साथ ही जहां नाले की सफाई होगी उसके पास के घर से सफाई का सत्यापन कराना होगा। जबकि संबंधित वार्ड के सफाई निरीक्षक और अवर अभियंता रोज अधिकारियों को सफाई कार्य की रिपोर्ट देंगे। चीफ इंजीनियर एलएन सिंह ने बताया कि नालों कीसफाई को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। छह मई से पंजीकृत ठेकेदार आवेदन कर सकेंगे। नाला सफाई कार्य में जनता के फीडबैक को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed