फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Video of Lekhpal taking bribe goes viral, suspended

रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित

Sat, 23 Jul 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Video of Lekhpal taking bribe goes viral, suspended
झांसी। सदर तहसील में तैनात लेखपाल का तहसील कार्यालय के भीतर रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई। जिलाधिकारी ने आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है।
विज्ञापन

सदर तहसील में बृजगोपाल विश्वकर्मा लेखपाल है। शुक्रवार को उसका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें तहसील कार्यालय के भीतर एक युवक से लेखपाल पैसे लेते नजर आ रहा है। अब यह रकम किसलिए ली जा रही है यह तो जांच का विषय है मगर वीडियो बनाने वाले युवक ने दावा किया है कि बैनामा में रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल ने रिश्वत ली थी। युवक निहाल सिंह ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। युवक का कहना है मौजा लहरगिर्द स्थित एक जमीन का उसे बैनामा कराना था। लेखपाल बृजगोपाल को इसमें रिपोर्ट लगानी थी लेकिन, वह इसके एवज में तीन हजार रुपये मांग रहा था। निहाल ने तीन हजार रुपये अधिक होने की बात कहते हुए पैसे कम करने को कहा लेकिन, लेखपाल राजी नहीं हुआ। इसके बाद कुछ दिन पहले उसने आरोपी लेखपाल को तहसील कार्यालय में ही तीन हजार रुपये की रिश्वत दी और मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। वीडियो समेत निहाल ने इसकी शिकायत भी कर दी। यह वीडियो शुक्रवार को कई सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होते ही तहसील में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जांच कराई गई। जिलाधिकारी ने प्रथम दृष्टया कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

लेखपाल का वीडियो संज्ञान में आया था। उसके बाद उसको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी तहसीलदार सदर को सौंपी गई है। लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। - सान्या छाबड़ा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed