फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   video of govansh killing viral

गोवंश की हत्या का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

Fri, 19 Jul 2019 09:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
video of govansh killing viral
गोवंश की हत्या का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

मऊरानीपुर (झांसी)। ग्राम पृथ्वीपुर स्यावरी में गोवंश की हत्या किए जाने की घटना का वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली मऊरानीपुर में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मौके की नजाकत को समझते हुए आनन फ ानन में भारी पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया।

शुक्रवार की दोपहर हिंदू संगठन, बजरंग दल के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता, कोतवाली प्रभारी से मिले और घटना से संबंधित एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम पृथ्वीपुर स्यावरी में एक व्यक्ति ने सड़क किनारे एक गोवंश को मार डाला। घटना स्थल पर खड़े एक मोबाइल टावर पर काम करने वाले व्यक्ति ने उक्त आरोपी को ऐसा करने से मना किया तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी। उक्त युवक ने गोवंश के साथ हो रही क्रूरता का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर रोहित कुशवाहा, घनश्याम, राजीव श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, बबलू, राजेश, आंसू खर,े राजेश नगाइच जितेंद्र कुमार शिवम भूपेंद्र यादव, निशांत सागर, ए मनोज पाल, विवेक सहित अन्य बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed