फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vicious thieves caught, stolen guns and jewelery found

शातिर चोर पकड़े, चोरी की बंदूक व जेवरात मिले

Sun, 16 Feb 2020 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vicious thieves caught, stolen guns and jewelery found
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित बिजौली के एक मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी की बंदूक, जेवरात, कारतूस, चोरी की बाइक व अन्य माल बरामद किया है। दोनों आरोपी 2 व 3 फरवरी की रात घटना को अंजाम देकर भाग निकले थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसपी अशोक केवी ने बताया कि थाना प्रेमनगर स्थित बिजौली पावर हाउस के पीछे रहने वाले रामसेवक राजपूत के घर से चोर लाखों रुपये के माल के साथ लाइसेंसी बंदूक व कारतूस चोरी कर ले गए थे। घटना का खुलासा करने के लिए निर्देश पुलिस को दिए गए थे। शनिवार को सूचना मिलने के बाद प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा व बिजौली चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार तिवारी ने घटना में शामिल दो चोरों को बिजौली नहर के पास से पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम मध्य प्रदेश निवाड़ी जिला के ओरछा स्थित टपरियन जमुनिया निवासी मोनू राजपूत व थाना रक्सा के ढिकोली निवासी संतोष ढीमर बताए। पुलिस ने दोनों के पास से बाइक, करीब 14 हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवरात, कारतूस, तमंचा बरामद किए। पूछताछ में बताया कि पकड़े गए मोनू के रिश्तेदार रामसेवक के मकान के पास रहते हैं। यहां इनका आना जाना था। कुछ दिन पहले तेरहवीं में शामिल होने आए थे, तभी घटना को अंजाम देने की साजिश रची। टीम में शैलेंद्र शुक्ला, राहुल दुबे, राजीव कुमार सिंह, आदेश सिंह व श्याम बाबू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

चोरी की बाइक पर घूम रहे थे
आरोपियों के पास से बरामद बाइक चोरी की निकली। कुछ समय दोनों ने यह बाइक 23 फरवरी को शिवाजी नगर से चोरी की थी। घटनाओं में प्रयोग करने के लिए चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed