फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   VHP will communicate with the strategy, voters

विहिप ने बनाई रणनीति, मतदाताओं से संवाद करेंगी टोलियां

Sat, 29 Jan 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
VHP will communicate with the strategy, voters
झांसी। विहिप ने भी चुनावी रणनीति बनाई है। बुंदेलखंड के सभी जिलों में पालक तैनात किए गए हैं। जो चुनाव की अवधि के दौरान संगठन की समस्त गतिविधियों का संचालन व निगरानी करेंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की टोलियां सीधे महिला मतदाताओं से भी संपर्क करेंगी।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव में विजय श्री प्राप्त करने के लिए इन दिनों सभी राजनीतिक दलों एवं उसके सहयोगी संगठनों द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। व्यापक स्तर पर रणनीतियां भी बनायी जा रही हैं। इनमें विश्व हिंदू परिषद भी पीछे नहीं है। संगठन के अनुसार बुंदेलखंड में रिक्त पड़े पदों को तेजी से भरा जा रहा है। झांसी में ही रिक्त संगठन मंत्री के पद पर कानपुर से प्रियम द्विवेदी को भेजा गया है। सीमा राजपाली को मातृशक्ति में विभाग संयोजिका व संगीता जोशी को सह संयोजिका बनाया गया है। वहीं, कई वरिष्ठ पदाधिकारी पिछले कई दिनों से ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में आम मतदाताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। इसके साथ विहिप ने पहली बार प्रत्येक जिले में पालक बनाये है। इनमें झांसी महानगर में विनोद अवस्थी, झांसी जिले का सर्वेश कुमार, ललितपुर में देवेंद्र गंगेले व जालौन में पंकज गुप्ता है। यह प्रांतीय नेतृत्व को नियमित रिपोर्ट भी देंगे। विहिप के कानपुर प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख पंकज गुप्ता के अनुसार झांसी में प्रत्येक प्रखंड में दस - दस टोलिया बनेगी। जो मतदाताओं से संपर्क करेगी। ताकि शत प्रतिशत मतदान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed