फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vetan na milne par safai kamchariyon ne kiya hangama

वेतन और एरियर न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा

Thu, 14 Jan 2021 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
vetan na milne par safai kamchariyon ne kiya hangama
झांसी। नगर निगम में बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान वेतन और एरियर देने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने लिपिक का घेराव किया। साथ ही, शासनादेश के अनुसार वेतन न दिए जाने पर आंदोलन का एलान किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को 308 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन नहीं दिया जा रहा है। वहीं सफाई कर्मचारियों के एरियर का भुगतान भी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर से नगर निगम में सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की थी। अधिकारियों ने आश्वासन देकर पांचवें दिन हड़ताल खत्म करा दी, लेकिन आज तक एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं की गई, तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने वेतन लिपिक का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर तमाम सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गृहकर वसूली को मशीन चलाने में कर रहे आनाकानी
झांसी। नगर निगम ने हाल ही में गृहकर वसूली के लिए कर संग्रहकर्ताओं और राजस्व निरीक्षकों को हैंड हेल्ड मशीनें मुहैया कराई हैं, लेकिन कर्मचारी मशीनों का संचालन करने में बहानेबाजी कर रहे हैं। मंगलवार को नगर आयुक्त ने गृहकर वसूली की समीक्षा की, तो पाया गया कि मशीनों से वसूली की जा रही है। इस दौरान सामने आया कि कुछ कर्मचारी मशीनों का संचालन करने से बच रहे हैं। जबकि नगर आयुक्त ने रोज 20 भवनों की रसीद जारी करने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि आए दिन मशीनों को खराब बताकर कर संग्रहकर्ता वसूली से बचना चाह रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को मशीनों की जांच कराई, तो सभी मशीनें सही पाई गईं। इसे लेकर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को मशीन संचालन का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग
झांसी। नगर निगम के मनोनीत पार्षद उमाशंकर राय ने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने महानगर में विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 22 बिजौली और गढ़ियागांव में नगर निगम की कई जमीने हैं। यहां पर विश्वस्तरीय स्टेडियम का निर्माण कराया जा सकता है। ताकि बुंदेलखंड की खेल प्रतिभाएं आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed