फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ventileter par medical system

झांसी का मेडिकल सिस्टम धड़ाम, कोराना संक्रमित के लिए नहीं हो पाया एक वेंटीलेटर का इंतजाम

Sun, 25 Apr 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
ventileter par medical system
झांसी। कोरोना के कहर ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इक्कीस साल के कोरोना संक्रमित बेटे का पिता हर जगह से लाचार होकर सोशल मीडिया पर अपने बेटे को बचाने की गुहार लगा रहा है। वेंटीलेटर की व्यवस्था के लिए परिजन दिन भर भटकते रहे, परंतु नहीं मिल पाया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने पर 21 वर्षीय युवक वेंक्टेश को 16 अप्रैल को जिला अस्पताल के एल-2 वार्ड में दाखिल कराया गया था। तब से उसका वहां इलाज लगातार जारी है। शनिवार को उसका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया। चिकित्सकों ने वेंटीलेटर पर ले जाने की सलाह दी। मरीज के परिजन व सामाजिक संस्था स्कॉट ग्रुप के सदस्य दिन भर वेंटीलेटर बेड के लिए अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कहीं खाली नहीं मिला। सामाजिक संस्था के सदस्य अतीत खरे ने बताया कि कई निजी अस्पतालों से संपर्क किया, लेकिन कहीं पर वेंटीलेटर नहीं मिल पाया। मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद को भी ट्वीट किया है, पर कोई फायदा नहीं हुआ। मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। बाद में सोशल मीडिया पर यह मैसेज डाला गया। जिसमें बताया गया है कि युवक का आक्सीजन लेवल 35 है। कोई अस्पताल वेंटीलेटर बेड नहीं दे रहा है। इस मैसेज में विधायक और जिलाधिकारी से भी अपील की गई है कि युवक को वेटीलेटर का इंतजाम किया जाए। क्योंकि उसकी हालत बहुत गंभीर है।
विज्ञापन

विदित हो कि जिले में सिर्फ 180 वेंटीलेटर हैं। जबकि, कोरोना से संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या कहीं अधिक है। इन हालातों में मरीजों को वेंटीलेटर नहीं मिल पा रहे हैं। समय पर वेंटीलेटर नहीं मिलने की वजह से कई मरीजों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed