{"_id":"66a582022a7f30e2950ddc94","slug":"vending-zone-being-prepared-near-the-medical-college-for-rs-60-lakhs-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-359849-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मेडिकल कॉलेज के पास 60 लाख से तैयार हो रहा वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मेडिकल कॉलेज के पास 60 लाख से तैयार हो रहा वेंडिंग जोन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के पास के फुटपाथ दुकानदारों को वेंडिंग जोन में भेजने की योजना है। नगर निगम की ओर से 60 लाख रुपये की लागत से नया वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। करीब 130 फुटपाथ दुकानदारों को जगह दी जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के आसपास अक्सर जाम लगा रहता है। एंबुलेंस तक इसमें फंस जाती हैं। सबसे बड़ी वजह फुटपाथ पर बेतरतीब लगने वाली दुकानें हैं। इससे निपटने के लिए निगम प्रशासन ने वेंडिंग जोन बनाने की योजना तैयार की है। दो वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं। पहला जोन विश्वविद्यालय चौकी के पास बनाया जा रहा है। यहां 40 दुकानदारों को जगह दी जाएगी। दूसरा जोन वीरांगना नगर मार्ग पर मेडिकल कॉलेज की दीवार से सटाकर बनाया जा रहा है। यहां ठेले एवं गुमटियां लगाने के लिए स्थान बनाने के साथ ही पार्किंग के लिए भी जगह बनाई गई है।
जल निकासी समेत प्रकाश का भी इंतजाम है। निगम अफसरों के मुताबिक जल्द ही यह काम पूरा होने जा रहा है। काम खत्म होने के बाद चरणबद्ध तरीके से मेडिकल कॉलेज के आसपास के फुटपाथ दुकानदार यहां शिफ्ट किए जाएंगे। यह पटरी दुकानदार भी नियमित किए जा सकेंगे। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश का कहना है कि निर्माण पूरा होने के बाद इनका आवंटन होगा।