फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vehicles will speed up on the second lane of Gwalior Road Overbridge in two months

Jhansi News: दो माह में ग्वालियर रोड ओवरब्रिज के दूसरे लेन पर रफ्तार भरेंगे वाहन

Tue, 23 Jul 2024 05:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will speed up on the second lane of Gwalior Road Overbridge in two months
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। ग्वालियर रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम अगले दो माह में पूरा होने की उम्मीद है। यहां चल रहे काम ने तेजी पकड़ ली है। रेलवे के हिस्से के 76 मीटर लंबा स्ट्रक्चर बनाने का काम करीब पूरा हो गया। अब ब्लॉक लेकर इसे स्थापित किया जाना है। इसके लिए रेल पटरी के ऊपर गार्डर रखवाने का काम आरंभ हो गया। सेतु निगम अफसरों का कहना है कि अगले दो माह में ओवरब्रिज के दूसरे लेन पर वाहन दौड़ने लगेंगे।

ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का काम दिसंबर 2021 में आरंभ हुआ था। इसे पूरा करने की डेडलाइन मार्च 2023 तय हुई लेकिन, बाद में इसकी डेडलाइन बढ़ते-बढ़ते मार्च 2024 तक पहुंच गई। यह डेडलाइन बीत जाने के बाद भी सिर्फ एक लेन का ही काम पूरा हो सका अब इसके काम ने तेजी पकड़ी है। रेलवे की ओर से अपने हिस्से के 76 मीटर गार्डर को तैयार कर लिया गया है। उप्र राज्य सेतु निगम भी अपने हिस्से का स्ट्रक्चर पूरा करने में जुटा है। सेतु निगम के परियोजना अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि रेलवे के हिस्से का काम पूरा होने के बाद सेतु निगम जल्द अपना काम पूरा कर लेगा। अक्तूबर माह में काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इनसेट
ओवरब्रिज की कुल लंबाई : 994.43 मीटर
रेलवे ट्रैक का ऊपरी हिस्सा : 75 मीटर
ओवरब्रिज की अनुमानित लागत : 118 करोड़
रेलवे की हिस्सेदारी : 42 करोड़




इनसेट

स्ट्रक्चर रखने के लिए रेलवे लेगा ब्लॉक



ओवरब्रिज की दूसरी लेन के लिए भी रेलवे ने 76 मीटर लंबा स्ट्रक्चर तैयार कराया है। इस समय स्ट्रक्चर के ज्वाइंट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्ट्रक्चर तैयार होने के बाद इसे खींचकर रेलवे ट्रैक के ऊपर ले जाया जाएगा। इस दौरान ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों का आवागमन बंद रखा जाएगा। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक इसके लिए रेलवे जल्द ब्लॉक लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed