फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vegetables caught fire amid rain, prices increased by 70 percent

Jhansi News: बारिश के बीच सब्जियों में लगी आग, 70 फीसदी तक बढ़े दाम

Wed, 17 Jul 2024 06:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Vegetables caught fire amid rain, prices increased by 70 percent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बारिश के कारण सब्जियों की आवक कम होने से इनकी कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। फुटकर में 70 फीसदी तक सब्जियों के दाम बढ़ने से मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। थालियों में सब्जी की मात्रा घटकर आधी रह गई है।

सब्जियों की आवक घटने से थोक और फुटकर दोनों भाव में काफी उछाल आया है। आलू, टमाटर, भिंडी, परवल, अरबी, अदरक, धनिया, मिर्ची, शिमला मिर्च के दामों में दस से तीस रुपये प्रति किलोग्राम तक की वृद्धि से गृहणियां परेशान हैं। जहां घरों में पहले किलो-दो किलो सब्जियां आती थी, अब उनकी मात्रा घट गई है।
विज्ञापन

थोक मंडी में सब्जी की कीमतें-

खीरा 12 रुपये

कद्दू 15 रुपये

टमाटर 40 रुपये

हरी मिर्च 50 रुपये

बंदगोभी 15 रुपये
फूलगोभी 30 रुपये

हरी धनिया 40 से 50 रुपये

पालक 15 रुपये

लौकी 15 रुपये

टिंडा 25 रुपये

तोरई 12 रुपये

आलू 25 रुपये

प्याज 20 से 30 रुपये
लहसुन 140 रुपये

बैंगन 15 रुपये

करेला 30 रुपये
भिंडी 25 रुपये
(नोट : कीमत प्रति किलोग्राम में )
फुटकर में सब्जियों की कीमतें
15 दिन पहले अब
करेला 30 रुपये 50 रुपये
खीरा 20 रुपये 30 रुपये
तोरई 20 रुपये 30 रुपये
बैंगन 30 रुपये 40 रुपये
भिंडी 40 रुपये 60 रुपये
कटहल 25 रुपये 40 रुपये

अरबी 40 रुपये 50 रुपये

परबल 40 रुपये 60 रुपये

टमाटर 50 रुपये 80 रुपये

आलू 30 रुपये 40 रुपये
फूलगोभी 60 रुपये 80 से 100 रुपये

शिमला मिर्च 80 रुपये 100 रुपये

मिर्ची 50 रुपये 80 रुपये

धनिया 70 से 80 रुपये 100 रुपये

अदरक 100 रुपये 120 रुपये

प्याज 30 रुपये 40 रुपये

(नोट: कीमतें प्रति किलोग्राम में )
-------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


- थोक मंडी में सब्जियों के दामों में ज्यादा वृद्धि नहीं हो रही है, लेकिन फुटकर में दस से बीस रुपये बढ़े हैं। इमामुद्दीन, थोक सब्जी व्यापारी
- अधिकतर सब्जी बाहर से आती है। बारिश के कारण आवक कम हो गई है। इससे सब्जियों के दामों में वृद्धि हुई है। - अशोक कुमार कुशवाहा, फुटकर सब्जी विक्रेता
- सब्जी के दाम बढ़ने से रसोई के खर्च का बोझ ज्यादा बढ़ गया है। अब बहुत सोच समझकर सब्जी लेनी पड़ती है। - कृष्णा, गृहिणी
- सब्जियों के दाम मंडी में कम हैं, लेकिन फुटकर दस से तीस रुपये तक ज्यादा हैं। इससे अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। - गौरी, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed