फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Veerangana Laxmibai became Jhansi station name

वीरांगना लक्ष्मीबाई हुआ झांसी स्टेशन का नाम

Thu, 30 Dec 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Veerangana Laxmibai became Jhansi station name
झांसी। प्रदेश सरकार ने बुधवार को झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई कर दिया। बुधवार को गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए प्रमुख सचिव ने स्टेशन का नाम बदलने की अधिसूचना जारी कर दी है। बुंदेलखंड की जनता लंबे समय से झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई करने की मांग कर रही थी। जनप्रतिनिधियों की तरफ से इसका प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया था। विगत तीन अगस्त को इस बात की जानकारी लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दी थी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों की टिप्पणियां और विचार आमंत्रित किए थे। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद 24 नवंबर 2021 को गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को नाम बदलने के लिए पत्र लिखा था। बुधवार को प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने गृह मंत्रालय के पत्र पर सहमति जताते हुए झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन करने का आदेश जारी कर दिया। इस संबंध में रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय से आदेश मिलते ही स्टेशन के नाम बदलने की विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्टेशन का कोड भी बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed