फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vedio viral

बिजली संविदा कर्मी का पैसे लेते हुए वीडियो वायरल

Tue, 22 Sep 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
vedio viral
vedio viral
झांसी। रानीमहल सबस्टेशन पर तैनात एक संविदा कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक बकायेदार उपभोक्ता से कनेक्शन न काटने के बदले रुपये लेता नजर आ रहा है। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद संविदा कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को बिजली विभाग की टीम अधीक्षण अभियंता एसआर गर्ग व अधिशासी अभियंता डी यादवेंदु के निर्देश पर रानीमहल सबस्टेशन से जुड़े मिनर्वा के पीछे क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। यहां पर एक- एक कर चार लोगों को कनेक्शन के अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इस कार्रवाई को देख मौके पर भीड़ लग गई। इस बीच एक कनेक्शन जुड़ा मिला, जिसको बकाये पर 19 सितंबर केे काटने के आदेश हुए थे। उपभोक्ता से पूछताछ की गई तो उसने बताया के कनेक्शन न काटने के लिए उसने संविदा कर्मचारी को दिए थे। वीडियो भी दिखाया जिसमें संविदाकर्मी प्रकाश प्रजापति रुपये लेता दिख रहा है। इस पर लोग टीम के साथ आरोप- प्रत्यारोप करने लगे। लोगों का कहना था कि बिजली विभाग के लोग पहले खुद ही बिजली चोरी करने के लिए प्रेरित करते हैं और बाद में वे ही उन पर कार्रवाई करने लगते हैं। लोगों का बढ़ता विरोध देख टीम को मजबूरन वापस लौटना पड़ा। टीम में उपखंड अधिकारी आलोक प्रकाश, अवर अभियंता हरिओम शामिल रहे। इस मामले में अधिशासी अभियंता ने बताया कि संविदा कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर दे दी गई है। मामले की जांच चल रही है। अगर प्रकाश में और नाम सामने आए तो उनको भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, एक टीम ने हंसारी सबस्टेशन जुड़े क्षेत्रों में 125 कनेक्शन चेक किए। चेकिंग के दौरान दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। 12 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। तीन खराब मीटर बदले गए। गल्लामंडी सबस्टेशन क्षेत्र में 315 कनेक्शन चेक किए गए। सत्रह खराब मीटर बदले गए। नंदनपुरा सबस्टेशन क्षेत्र में 150 कनेक्शन चेक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई कार्यक्रम 24 को
झांसी। उत्तर प्रदेश नियामक आयोग द्वारा साल 2020-21 के लिए नए टैरिफ, साल 2019-20 का वार्षिक परफार्मेंस रिव्यू तथा साल 2018-19 के ट्रू-अप पिटिशन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जनसुनवाई कार्यक्रम हाइडिल कॉलोनी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर सुबह 11 बजे से होगा। लोग इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed