फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vande Bharat also forced to crawl in fog, passengers worried while waiting

Jhansi News: कोहरे में वंदेभारत भी हुई रेंगने को मजबूर, इंतजार में परेशान रहे यात्री

Tue, 31 Dec 2024 03:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat also forced to crawl in fog, passengers worried while waiting

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। घना कोहरा छाया होने की वजह से सोमवार को ट्रेनों की रफ्तार बुरी तरह से लड़खड़ाई रही। स्थिति यह रही कि सचखंड एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से यहां पहुंची। वंदे भारत एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।


सोमवार को मौसम के रुख में तल्खी रही। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इसका सबसे ज्यादा असर ट्रेनों की रफ्तार पर देखने को मिला। खासतौर पर दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें ट्रैकों पर रेंगती नजर आईं। अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से यहां पहुंची। हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस ने यात्रियों को तीन घंटे इंतजार कराया। उत्कल एक्सप्रेस चार घंटे और महाकौशल तीन घंटे की देर से चली। इसी प्रकार निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, हिमसागर एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस पांच- पांच घंटे की देरी से चली। वंदेभारत एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से आधा घंटे की देरी से यहां पहुंची। भीषण सर्दी में ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed