फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vandalism and theft at advocate's chamber

Jhansi News: अधिवक्ता के चैंबर में तोड़-फोड़कर सामान चोरी

Thu, 23 Jul 2026 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Vandalism and theft at advocate's chamber
झांसी। अधिवक्ता ने चैंबर में तोड़-फोड़कर सामान चोरी करने की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ नगरा में रहने वाले अधिवक्ता अरुण परिहार ने शिकायत की है कि उसका चैंबर पुरानी लाइब्रेरी के नीचे जजी कंपाउंड में बना हुआ है। जिसमें कुछ लोगों ने तोड़-फोड़कर ताला डाल दिया और सामान के साथ सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी ले गए। 10 मई को जब वह चैंबर में पहुंचा तो चोरी की सूचना नवाबाद पुलिस को दी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसे पता चला कि गुमनावारा निवासी विपुल शांडिल्य, अखिलेश तथा रामकिशोर ने मिलकर चैंबर में घुसकर चोरी की है। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी मामला दर्ज न होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed