फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vahan parking is less in city, people disturb

शहर में वाहन पार्किंग का अभाव, परेशानी

Thu, 12 Dec 2019 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vahan parking is less in city, people disturb
झांसी। शहर में वाहन पार्किंग का अभाव होेने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से सिर्फ आठ जगहों के ठेके दिये गये हैं। सीपरी बाजार, इलाइट चौराहा, जेल चौराहा व कचहरी जैसे व्यस्त चौराहों के आस-पास कोई भी पार्किंग नहीं है। जिसके चलते वाहन चालकों द्वारा सड़क पर ही वाहन लगाते ही तुरंत ही यातायात विभाग द्वारा वाहन को उठा लिया जाता है। जिसके एवज में लोगों को अर्थिक दंड भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महानगर में रानी महल के सामने, कोतवाली स्थित मोतीलाल कांप्लेक्स, सेंट ज्यूड अस्पताल, मैथली शरण गुप्त पार्क व रानी लक्ष्मीबाई पार्क, कानपुर बस स्टैंड, मंडी से कब्रिस्तान बाउंड्रीवॉल, विशाल मेगा मार्ट, कोतवाली से मिनर्वा चौराहा, रिसाला चुंगी से सिंचाई विभाग की बाउंड्रीवाल तक सिर्फ दस जगहों पर ही पार्किंग की व्यवस्था है। इसके अलावा शहर के कई व्यस्ततम इलाकों में कोई भी पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण वाहन चालकों को सड़क पर व नो पार्किंग जोन में ही वाहनों को खड़ा करना पड़ रह है। सबसे अधिक परेशानी का सामना तब होता जब खड़ी कार या वाहन को यातायात विभाग द्वारा कब्जे में लिया जाता है। वाहन को छुड़ाने के लिए वाहन स्वामी को दो हजार रुपये का जुर्माना अदा करना होता है। ऐसे में यदि वाहन पार्क करने की जगह होती तो लोगों को जुर्माने से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed