फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vaccination starts first of may

एक मई से 18 साल से ऊपर को टीका लगने पर असमंजस

Sat, 01 May 2021 02:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
vaccination starts first of may
झांसी। जिले में एक मई से 18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू होने पर असमंजस है। अभी तक केंद्र सरकार से शासन को वैक्सीन नहीं मिली है। शुक्रवार को शासन के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस बात की जानकारी दी। कहा गया कि टीकाकरण के संबंध में आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक 45 साल या इससे अधिक उम्र वाले युवाओं को ही कोरोना का टीका लग रहा था। मगर कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक मई से देश भर में 18 साल से ज्यादा आयु के युवाओं को टीकाकरण की अनुमति दे दी है। इसको लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। झांसी से भी कई हजार युवाओं ने टीका लगवाने के लिए पंजीकरण करा लिया है। सभी एक मई से वैक्सीन लगाने को लेकर उत्सुक भी हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग से जो जानकारी मिली है, उससे लगता है कि एक मई से झांसी में टीकाकरण शुरू नहीं होगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में जानकारी दी गई कि अब तक केंद्र सरकार की तरफ से वैक्सीन की खेप लखनऊ नहीं भेजी गई है। जब वैक्सीन लखनऊ पहुंचेगी, इसके बाद जिलों को आवंटित कर भेजी जाएगी। फिर जिला स्तर से टीकाकरण स्थलों को भेजी जाएगी। इस प्रक्रिया में कम से कम दो दिन तो लग ही जाएंगे। ऐसे में एक मई से 18 से ज्यादा उम्र का टीकाकरण शुरू होना मुश्किल है। हां, 45 से ऊपर वालों को वैक्सीन तय समय पर ही लगेगी।
विज्ञापन

...तब दो दिन पहले आई थी वैक्सीन
देश भर में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत 16 जनवरी से हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तब दो दिन पहले ही झांसी में कोरोना की वैक्सीन आ गई थी। फिर इसे अपर निदेशक स्वास्थ्य के कार्यालय में बने स्टोर में रखवाया गया था। यहां से टीकाकरण स्थलों पर वैक्सीन भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed