{"_id":"61437bdc8ebc3ebd6b0d1e40","slug":"vaccination-maha-abhiyan-in-jhansi-today-42000-people-will-be-given-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में आज टीकाकरण का महाभियान, 42000 लोगों को लगाई जाएगी काेराेना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में आज टीकाकरण का महाभियान, 42000 लोगों को लगाई जाएगी काेराेना वैक्सीन
Thu, 16 Sep 2021 10:46 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:46 PM IST
सार
224 टीम गठित की गई हैं, जो शुक्रवार को महाभियान में टीकाकरण करेंगी। जिन्होंने अभी तक कोविड का टीका नहीं लगवाया है या जिनका समय हो गया है और दूसरी डोज बाकी है, वह टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद में एक बार फिर से कोविड टीकाकरण महाभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रतिरक्षित करने का अभियान 17 सितंबर को चलाया जाएगा। इस बार जनपद के 75 गांव को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान 42 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जनपद में यह पांचवीं बार होगा, जब हम कोविड टीकाकरण महाभियान का आयोजन करने जा रहे हैं। इस बार 42 हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए 224 टीम गठित की गई हैं, जो शुक्रवार को महाभियान में टीकाकरण करेंगी। जिन्होंने अभी तक कोविड का टीका नहीं लगवाया है या जिनका समय हो गया है और दूसरी डोज बाकी है, वह टीका जरूर लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि अब तक जनपद के 10.57 लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। जिसमें 8.60 लाख लोगों को पहली डोज और 1.97 लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। शुक्रवार को जनपद के शहरी क्षेत्र के 18 केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्र के 78 गांव में कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण
मेडिकल कॉलेज झांसी, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, आयुर्वेद कॉलेज, पुलिस अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव गेट बाहर, चांद दरवाजा, नगरा, तालपुरा, तहसील, राजघाट, पुलिया नंबर नौ, सीपरी बाजार, इमलीपुरा, इतवारीगंज, सिद्धेश्वर नगर, झोकनबाग।
विज्ञापन