फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Useful information for farmers: This vegetable crop will generate income

किसानों के काम की बात: किसी भी मौसम में इस सब्जी की फसल से कर सकते हैं कमाई, पूरे साल खूब रहती है डिमांड

Thu, 23 Oct 2025 01:04 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 23 Oct 2025 01:04 PM IST
सार

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने किसानों को बैगन की खेती करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बैगन ऐसी फसल है जो पूरे वर्षभर उपलब्ध रहती है।

विज्ञापन
Useful information for farmers: This vegetable crop will generate income
बैगन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने किसानों को बैगन की खेती करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बैगन ऐसी फसल है जो पूरे वर्षभर उपलब्ध रहती है। किसान इसकी खेती किसी भी मौसम में आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने बताया कि बैगन की खेती रेतीली से लेकर चिकनी मिट्टी तक में की जा सकती है। जाड़े के मौसम में फसल के लिए अक्तूबर के द्वितीय पक्ष से नवंबर के प्रथम सप्ताह तक नर्सरी तैयार करें। नर्सरी के लिए 300 से 350 ग्राम बीज पर्याप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि जब पौधे 40 से 50 दिन के हो जाएं तो उनकी रोपाई करें। इसके 45 से 50 दिन बाद बैगन की पहली तुड़ाई की जा सकती है और तीन बार तक की तुड़ाई लाभप्रद है। बैगन की प्रमुख किस्में बैंगनी, हरी और सफेद हैं। बुंदेलखंड में हरी किस्म की अधिक मांग रहती है। उन्होंने बताया कि उचित प्रबंधन से किसान प्रति हेक्टेयर 300 से 350 क्विंटल तक की उपज ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed