फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Urs mubarak celebration for akeedat

अकीदत के साथ मनाया गया उर्स मुबारक

Fri, 25 Jun 2021 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Urs mubarak celebration for akeedat
झांसी। बृहस्पतिवार को ईदगाह स्थित हजरत सैय्यदना मौलाना निजामुलहक कलंदर उवैशी रहमतुल्लाह अलैह का 82वां उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स के दौरान जायरीनों ने मजार ए अकदस पर चादर और गुलपोशी कर दुआ-ए-खैर मांगी। फातिहा के बाद तबर्रुक और लंगर को तकसीम किया गया।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस वर्ष भी उर्स को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। उर्स में भोपाल, इंदौर, अजमेर, आगरा, मेरठ, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद सहित देश भर के कई शहरों के जायरीन शामिल हुए। उर्स के दौरान सुबह फर्ज के वक्त मजार का गुस्ल किया गया। दोपहर मजार पर चादर व फूल चढ़ाए गए। शाम को दरगाह शरीफ में कुरानख्वानी का आयोजन किया गया। जिसमें जायरीनों ने कुरान-ए-पाक की तिलावत की। शाम को फातिहा के बाद तबर्रुक को तकसीम किया गया। दरगाह कमेटी के सदस्यों द्वारा लंगर को भी बांटा गया। देश भर से आए मेहमानों का शुक्रवार को रवानगी की जाएगी।
विज्ञापन

सालों से हजरत के दीदार के लिए आ रहे हैं। इस जगह पर बिन मांगे ही दिल की मुराद पूरी हो जाती है। हर साल उर्स के मौके पर जरूर आते हैं।
अंजू सिंह, जायरीन
निजामुलहक कलंदर उवैशी रहमतुल्लाह अलैह के दर की खिदतम पूर्वजों के समय से कर रहे हैं। इस दर से काफी यकीन और अकीदा है।
कादिर खान, खिदमतगार
वर्ष 1999 से बाबा का मुरीद हूं। हर साल उर्स के मौके पर अजमेर से सपरिवार आता हूं। इस दर से बिन मांगे ही सब कुछ मिल जाता है।
भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जायरीन,
वालिद हजरत के मुरीद थे। बचपन में उन्हीं के साथ फिरोजाबाद से यहां पर आता था। वालिद के बाद अब हर साल इस दर का दीदार करने के लिए आता हूं।
जमालुद्दीन, जायरीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed