फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uri of people sleeping in the rain showers Falton

बारिश में फाल्टों की झड़ी से लोगों ने नींद उड़ी

Thu, 28 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uri of people sleeping in the rain showers Falton
bitut bibhag, news news - फोटो : demo
झांसी। मंगलवार को हुई बारिश से प्रभावित हुई कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बुधवार को भी दुरुस्त नहीं हो सकी। कदम-कदम पर फाल्ट से कई क्षेत्रों की बिजली रात भर गुल रही। जेल चौराहा सब स्टेशन के इनकमर में ब्लास्ट हो गया। बंसल कॉलोनी के पास तारों पर पेड़ गिरने के बाद फीडर ट्रिप हो गया और पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। फाल्टों को ठीक करने का काम बुधवार को देर शाम तक चलता रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग रातभर सो नहीं सके।
विज्ञापन


हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस में 40 एमवीए ट्रांसफार्मर का लाइटिनिंग एरेस्टर मंगलवार की रात गाज गिरने से खराब हो गया था, जिसे रात 12.15 बजे ठीक किया जा सका। इससे जेल चौराहा, रानी महल, प्रेमनगर व नंदनपुरा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सात घंटे तक बाधित रही। इधर, जेल चौराहा सब स्टेशन पर बिजली आते ही यहां रखा दस एमवीए ट्रांसफार्मर झांसी-टू-फीडर लाइन में फाल्ट आने पर ट्रिप कर गया, इससे झांसी-टू-फीडर के अलावा सदर बाजार व झोकन बाग फीडर से जुड़े क्षेत्रों की भी बिजली बंद हो गई।
विज्ञापन


जांच में पता लगा कि झांसी-टू-फीडर के इनकमर में ब्लास्ट होने से यह स्थिति बन गई। रात दो बजे इनकमर को काटकर सप्लाई चालू की गई, इसके बाद सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों को दो-दो घंटे के अंतराल पर बिजली देना शुरू किया गया। बुधवार देर रात तक इनकमर को ठीक करने का काम जारी था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह एमईएस फीडर की 33 केवीए लाइन में फाल्ट आने से शाम के छह बजे गई बिजली रात दो बजे चालू हो सकी। इस दौरान छावनी क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहा। इधर, मुन्नालाल सब स्टेशन से जुड़े पठौरिया फीडर की 11 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से संबंधित क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इससे बंसल कॉलोनी, पठौरिया, स्वामीपुरम आदि क्षेत्र के लोगों को रात दो बजे के बाद ही आपूर्ति मिल सकी।

इसी तरह प्रेमनगर, नंदनपुरा, गल्ला मंडी, सीपरी बाजार सब स्टेशनों के अलग-अलग स्थानों पर फाल्ट आने से कई क्षेत्रों की बिजली गुल रही। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार बारिश के कारण कई जगह फाल्ट हो गया था। एहतियातन भी कई फीडर बंद करने पड़े थे। उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। 


देर से खुला बिल डिपॉजिट काउंटर 
मंगलवार की रात बारिश से मुन्नालाल पावर हाउस कार्यालय में पानी भर गया। सुबह कार्यालय खुलने पर समस्या का पता लगा। इसके बाद पानी को निकालने का काम शुरू किया गया। इस कारण बिल जमा काउंटर एक घंटे देरी से खुल सका, जिससे बिल जमा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed