फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP TET: A copy of the admit card will have to be given to travel for free

यूपी टीईटी: नि:शुल्क यात्रा करने के लिए देनी होगी प्रवेश पत्र की कॉपी

Fri, 21 Jan 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
UP TET: A copy of the admit card will have to be given to travel for free
झांसी। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। इसके लिए परीक्षार्थियों को परिचालक को प्रवेश पत्र की छायाप्रति देनी होगी। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आरपी सिंह की ओर से प्रदेश के सभी आरएम और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को यात्रा कराने के लिए जिले में 140 बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश भर में यूपी टीईटी रविवार 23 जनवरी को होगी। शासन ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा करने का लाभ दिया है। 22 से लेकर 24 जनवरी तक अभ्यर्थी निगम की 140 बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकते हैं। झांसी डिपो के एआरएम प्रियम सोनी ने बताया कि इसके लिए यूपी टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की एक अतिरिक्त फोटो कापी के साथ यात्रा करनी होगी, जिसको स्वप्रमाणित करके परिचालक को देना होगा। जिसका रिकार्ड रखा जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी जहां का रहने वाला है और जहां पर उसका परीक्षा केंद्र है। वहां तक वह यात्रा नि:शुल्क कर सकता है। इस संबंध में एमडी के भी आदेश मिल गए हैं। साथ ही सभी परिचालकों को भी आदेश से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

------------------
दो पालियों में 31990 परीक्षार्थी पंजीकृत
यूपी टीईटी परीक्षा के लिए जनपद में 71 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर दोनों पालियों में 31990 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। डीआईओएस कोमल यादव ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जिसमें प्राथमिक स्तर के 19479 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली की परीक्षा सभी 44 केंद्रों पर होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी। यह परीक्षा 27 केंद्रों पर होगी और इसमें उच्च प्राथमिक स्तर के 12511 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा के दौरान कोविड नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed