फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP: Solar powered drones will be built in Jhansi

यूपी: झांसी में बनेंगे सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन

Wed, 12 Feb 2020 02:17 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 12 Feb 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
UP: Solar powered drones will be built in Jhansi
dron - फोटो : amar ujala
झांसी के डिफेंस कॉरिडोर में बनने वाले एरो एंड डिफेंस पार्क में विभिन्न स्तर की रक्षा जरूरतों को पूरा करने वाले अत्याधुनिक ड्रोन भी बनेंगे। इनमें अत्यधिक ऊंचाई और बहुत दूर तक फोटो खींचने में सक्षम सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन शामिल रहेंगे। झांसी के रक्षा गलियारे में टाइटन एविएशन एंड एरोस्पेस इंडिया लिमिटेड बड़े पैमाने पर रक्षा उत्पादों का निर्माण करेगी। 
विज्ञापन


कंपनी यूक्रेन की कंपनियों के साथ चार फेज में पार्क को विकसित करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक के गिरि कुमार ने बताया कि सारे संसाधन विकसित होने के बाद इस पार्क में हवाई जहाज बनाने के लिए विश्व की आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें थ्री डी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी शामिल है। 
विज्ञापन


विश्व के आधुनिक कैमरे और क्षमता वाले ड्रोन भी बनाए जाएंगे। ये ड्रोन सौर ऊर्जा से बहुत दूर तक जाने की क्षमता वाले होंगे। अधिक दूरी के बावजूद इन पर पूरा नियंत्रण रहेगा। ये बहुत ऊंचाई से भी फोटो खींच कर भेज सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


6000 एकड़ पर बनने वाले डिफेंस पार्क में 37 हजार करोड़ से अधिक का निवेश होगा। इसमें एविएशन यूनिवर्सिटी, एरोस्पेस लैबोरेट्री, विभिन्न एअरबस के लिए संसाधन, बोइंग व रूस के हेलीकॉप्टर आदि के लिए अत्याधुनिक मेंटेनेंस सेंटर भी होंगे। साथ ही, यहां बुलेट प्रूफ जैकेट और बॉम्ब ब्लैंकेट भी बनेंगे। डिफेंस पार्क में एअर स्ट्रिप, टाउनशिप, कम्पोनेंट मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट और हवाई जहाज को असेंबल करने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed