{"_id":"69031bba7e0286e30407ca3c","slug":"up-news-minor-sahil-his-mother-id-to-run-his-instagram-profile-police-are-unraveling-the-reason-for-murder-2025-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मां की आईडी से साहिल चलाता था इंस्टाग्राम प्रोफाइल... लगा है लॉक; हत्या के 'कारण' की गुत्थी में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मां की आईडी से साहिल चलाता था इंस्टाग्राम प्रोफाइल... लगा है लॉक; हत्या के 'कारण' की गुत्थी में उलझी पुलिस
Thu, 30 Oct 2025 01:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:36 PM IST
सार
झांसी के साहिल हत्याकांड में खुलासा हुआ है कि नाबालिग साहिल अपनी मां की आईडी से इंस्टाग्राम चलाता था। अभी इंस्टा आईडी पर लॉक लगा है। पुलिस मासूम की हत्या के 'कारण' की गुत्थी में उलझी है।
विज्ञापन
jhansi murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
झांसी के बबीना के पूरा गांव निवासी रंजीत यादव के इकलौते पुत्र साहिल की हत्या की गुत्थी तीन दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी। पुलिस ने रंजीत के आरोप पर उसके भाई अवतार, भाभी मंजू देवी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ में जुटी है लेकिन, उसे अभी तक मजबूत साक्ष्य नहीं मिले।
इस वजह से वह दोनों को जेल भेजने से कतरा रही है। पुलिस ने साहिल के पिता रंजीत एवं उसकी मां से भी पूछताछ की। तीसरे दिन भी हत्या की वजह साफ तौर पर मालूम नहीं चल सकी। पुलिस अफसरों का कहना है कि कई अन्य पहलुओं की जांच हो रही है।
सोमवार को थाना बबीना के पूरा गांव निवासी रंजीत के पुत्र साहिल की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। शाम करीब पांच बजे साहिल का शव घर से दो सौ मीटर दूर बने भूसा घर से बरामद हुआ। उसकी हत्या के बाद से पिता रंजित अपने भाई एवं भाभी पर हत्या का आरोप लगा रहा है।

Trending Videos
साहिल ने बनाई थी मां के फोन नंबर से इंस्टाग्राम पर आईडी
पुलिस को दोनों ही आरोपी घर पर मिल गए। उनको हिरासत में लेकर थाने आई। यहां उनसे पूछताछ हो रही है। छानबीन के दौरान पुलिस को मालूम चला कि साहिल अपनी मां के फोन नंबर से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई हुई थी। यह आईडी खुद साहिल चलाता था लेकिन, यह आईडी लॉक मिली।

पुलिस उसे खोलने की कोशिश कर रही है। उधर, अंतिम संस्कार के पुलिस ने उसके मां कांति एवं पिता रंजीत से भी घटना के दूसरे पहलुओं के बारे में पूछताछ की। एसएसपी बीबी जीटीएसमूर्ति का कहना है सभी पहलु की पड़ताल की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर ही आगे की कार्रवाई करेंगे।