फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP News :councilors say send them out for a trip otherwise the term will end

Trip Tactics : पार्षदों की गुहार...जल्दी बाहर घूमने भेजो नहीं तो खत्म हो जाएगा कार्यकाल, प्रशासन सांसत में

Wed, 14 Sep 2022 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा हिमांशु पांडेय, झांसी
हिमांशु पांडेय, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Sep 2022 05:53 AM IST
सार

UP News :इस टूर पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, निगम अफसर एक साथ सभी 70 पार्षदों को बाहर भेजने को लेकर पशोपेश में हैं लेकिन, पार्षद किसी कीमत पर तारीख आगे बढ़ाने को राजी नहीं। टूर की तारीख जल्द तय करने को लेकर पार्षद रोजाना अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
UP News :councilors say send them out for a trip otherwise the term will end
demo pic... - फोटो : Istock

विस्तार

कार्यकाल खत्म होता देख नगर निगम के पार्षद सरकारी खर्चे पर जल्द से जल्द बाहर भ्रमण पर जाने की तैयारियों में जुटे हैं। इस टूर पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, निगम अफसर एक साथ सभी 70 पार्षदों को बाहर भेजने को लेकर पशोपेश में हैं लेकिन, पार्षद किसी कीमत पर तारीख आगे बढ़ाने को राजी नहीं। टूर की तारीख जल्द तय करने को लेकर पार्षद रोजाना अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। सभी पार्षदों की ओर से उपसभापति भरत सेन ने भी नगर आयुक्त को पत्र भेजकर टूर की तिथि जल्द तय करने को कहा है। 

विज्ञापन


नगर निगम चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी। दिसंबर में चुनाव कराने की पूरी तैयारी है। कार्यकाल में चंद महीने बचे हैं। ऐसे में सभी पार्षद अंतिम बार सरकारी पैसे पर कहीं बाहर घूम आने की जुगत में हैं। अलग-अलग समूहों में पार्षदों के बीच मंत्रणा का दौर चल रहा है। इसमें सत्तारूढ़ भाजपा समेत सपा, बसपा, कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षद भी शामिल हैं। वहीं, उपसभापति भरत सेन ने पत्र लिखकर सभी 70 पार्षदों को इंदौर समेत गोवा, पणजी, अन्य स्थानों पर भेजने की बात कही है। अपर नगर आयुक्त मो.कमर का कहना है स्थान को लेकर पार्षद एक राय नहीं है।    
विज्ञापन


शैक्षिक भ्रमण के नाम पर अब तक पार्षद खर्च कर चुके 35 लाख
नगर निगम के जनप्रतिनिधि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान ही शैक्षिक टूर के नाम पर करीब 35 लाख रुपये खर्च कर चुके। इस बजट में जनप्रतिनिधियों ने लद्दाख, लेह से लेकर गोवा तक का कई बार हवाई सफर का लुत्फ  उठाया हालांकि इससे संबंधी कोई रिपोर्ट सदन में आज तक पेश नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम अधिनियम में जनप्रतिनिधियों के शैक्षिक टूर का प्रावधान इस मंशा से किया गया कि जनप्रतिनिधि वहां जाकर सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का अध्ययन करें। वहां से लौटने के बाद इसकी लिखित रिपोर्ट सदन के सामने रखनी होती है लेकिन, निगम जनप्रतिनिधियों के अधिकांश शैक्षिक टूर सिर्फ  सैर-सपाटे वाले ही साबित हुए हैं। निगम के सालाना बजट में इस मद में वर्ष 2021-22 में 30 लाख रुपये तय था लेकिन, जनप्रतिनिधियों ने 35.74 लाख रुपये खर्च कर डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed