फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'UP is progressing under Yogi's leadership, foreign investment is coming'

‘योगी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा यूपी, विदेशी निवेश आ रहा’

Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
'UP is progressing under Yogi's leadership, foreign investment is coming'
भाजपा कार्यालय में हुई संगोष्ठी में बोलती केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, मंचपर बैठे में जिला ?
झांसी। प्रदेश सह प्रभारी और केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार भाजपा कार्यालय में कहा कि पहले की सरकारों में गरीब महिलाएं लकड़ी पर भोजन बनाती थीं लेकिन अब हर घर में गैस की व्यवस्था है। कभी उत्तर प्रदेश बीमारू राज्यों में गिना जाता था मगर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है। प्रदेश में विदेशी निवेश आ रहा है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश सह प्रभारी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बताया कि पार्टी की तरफ से कई अभियान तय किए गए हैं। पदाधिकारियों का दायित्व है कि जो भी सरकारी योजनाएं हैं, वह जन-जन तक पहुंचाएं। इसके लिए नुक्कड़ सभा भी बढ़िया विकल्प हो सकता है, जो कि जनता से सीधे संवाद स्थापित करता है। प्रदेश सह प्रभारी होने के नाते वह भी बूथ तक जाएंगी। बोलीं कि अब चुनाव में 70 दिन बाकी रह गए हैं। कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ चुनाव तैयारियों में जुट जाएं। संचालन नंदकिशोर भिलवारे ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, झांसी सदर प्रभारी नवाब सिंह जादौन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, अंकुर दीक्षित, शैलेंद्र प्रताप सिंह, रोहित गोठनकर, सुमन पुरोहित, अतुल जैन, अरुण सिंह, जगत राजपूत, छत्रपाल राजपूत, प्रियांशु डे, जगदीश कुशवाहा, चंद्रजीत गुर्जर, अमित श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

आठ बैठकें कर टटोली संगठन की नब्ज
सुबह 11 बजे जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, दोपहर 12 बजे जिला चुनाव संचालन समिति, दो बजे सहकारिता, जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख, तीन बजे महिला मोर्चा, चार बजे बूथ समिति, पन्ना प्रमुख बैठक, पांच बजे सरकार में मनोनीत पदाधिकारी व पार्षद, छह बजे वरिष्ठ पदाधिकारी, सात बजे समन्वय समिति के साथ प्रदेश सह प्रभारी ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर नब्ज टटोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed